-
लखनऊ पुलिस ने नाबालिग छात्रा का पीछा करके छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
-
तालकटोरा पुलिस-14 वर्षीय छात्रा का पीछा करने तथा छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारा
लखनऊ-तालकटोरा पुलिस ने14 वर्षीय छात्रा का पीछा करने तथा छेड़छाड़ और गाली गलौच करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तारा किया है। पुलिस उप आयुक्त नगर पश्चिमी,पुलिस आयुक्त बाजारखाला व प्रभारी
निरीक्षक तालकटोरा के नेतृत्व में दिनांक 12.11.2020 को थाना तालकटोरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 14 वर्षीय बालिका का पीछा करने तथा छेड़छाड़ व गाली गलौज करने वाले अभियुक्त अजितेश पुत्र राजेश कुमार निवासी-ई 4222 नियर मोहनभोग
राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ उम्र-19 वर्ष को हार्डवेयर की दुकान ई ब्लाक राजाजीपुरम से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वादी के नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा पीछा करने तथा छेड़छाड़ व गाली गलौज करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 263/20 धारा 354/504 भादवि व 2/8 पाक्सो एक्ट बनाम अजितेश उपरोक्त व 02 अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
जानकीपुरम् पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद।


पकड़े गए अपराधी का अपराधिक इतिहास -मु0अ0सं0 263/20 धारा 354/504 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना तालकटोरा लखनऊ। इस मामले में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. अतिनिरी0 श्री फूलचन्द थाना तालकटोरा लखनऊ 2. व0उ0नि0 श्री विजय कुमार सिंह थाना तालकटोरा लखनऊ 3. उ0नि0 श्री सुशील कुमार यादव थाना तालकटोरा लखनऊ 4. आरक्षी संजय कुमार थाना तालकटोरा लखनऊ रहे है।