-
नकली खाद फैक्ट्री का आईजी रेंज ने किया भंडाफोड़-हजारों बोरियां नकली खाद हुई बरामद
-
आईजी रेंज और सर्विलांस की टीम ने किया नक़ली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़-हजारों बोरिया बरामद
लखनऊ रेंज के आईजी लक्ष्मी सिंह के टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी के साथ आनंद सिरोही और कई अन्य टीम के सदस्यों ने ठाकुरगंज पुलिस के नाक के नीचे से हजारों बोरिया नकली खाद की पकड़ी है। बताया जा रहा है कि नकली खाद बनाने वालों का सर्विलांस की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इसके तार मलिहाबाद से जुड़े हुए हैं जहां पर एक डाला चालक को नकली खाद के साथ पकड़ा गया था। और उसी की जानकारी के मुताबिक आज आईजी रेंज की टीम ने थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि काफी समय से बालागंज चौकी के पास चल रही इस नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का ना तो थाना ठाकुरगंज की पुलिस को पता था और ना ही उसकी कोई सुगबुगाहट थी। या तो यूं कह लें पुलिस को मालूम होने के बावजूद भी इस फैक्ट्री के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद आज सुबह आईजी रेंज और सर्विलांस की टीम ने इस नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर हजारों की संख्या में नकली खाद भरी हुई बोरियां बरामद की है।
यह भी पढ़े:-कंगना रनौत टि्वटर वार में पड़ी अकेली-दिलजीत को मिला बॉलीवुड एक्टर्स का समर्थन


हजारों की संख्या में असली बोरों में भरी हुई नकली खाद बरामद की है। वही आईजी रेंज और सर्विलांस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
यह भी पढ़े:-MDH मसले के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हुआ निधन-पाकिस्तान से आकर बसे हिंदुस्तान में
आईजी रेंज और सर्विलांस टीम की इस बड़ी कामयाबी से नकली खाद बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से आईजी रेंज और सर्विलांस की टीम इन नकली गोरख धंधा करने वालों के पीछे लगी हुई थी। जिसके बाद आज उनके हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस के नाक के नीचे इतनी बड़ी नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चल रही थी लेकिन पुलिस को कानों कान खबर नहीं थी। या तो यूं कहें कि पुलिस इन सब मामलों में मिली हुई थी इसलिए शातिर अपराधियों के हौसले बुलंद थे। बरहाल किसानों के साथ छल करके उनको नकली खाद असली बोरों में भरकर बेचने वालों पर आईजी रेंज की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में संलिप्त अपराधियों और पुलिसकर्मियों पर क्या आगे भी कार्रवाई होगी यह तो आने वाला समय बताएगा। इसके साथ बताया गया है की आईजी रेंज टीम द्वारा नमूनों की जांच लेकर उसको लैब भेज दिया गया है।