-
सलमान खान का 55 वां जन्मदिन रॉयल फैमिली बेगमात ने मनाया-लम्बी उम्र की दुआ
-
सलमान खान हुए 55 साल के-रॉयल फैमिली बेगमात ने केक काट कर मनाया बर्थडे-गायक लक्खा ने गया गाना
बॉलीवुड के सुपर डुपर एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55 वा जन्मदिन मनाने वाले हैं जिसको देखते हुए उनके फैंस काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए आज नवाबों के शहर लखनऊ में रॉयल फैमिली बेगमात की अध्यक्ष बनाना मालकि ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्मदिन केक काटकर मनाया है। आपको बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस उनको विश करने के लिए उनके घर के बाहर इकट्ठा होते हैं। लेकिन कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सलमान खान ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वह इस साल अपने घरों में रहकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करें और बताया जा रहा है कि इस बार वह अपने घर पर भी नहीं होंगे जिसके चलते उन्होंने अपने फैंस से अपील की है।
पत्नी और बच्चे को ई रिक्शा में बैठा कर नदी में कूदा युवक-20 घंटे बाद नहीं मिला शव
संसद में प्रधानमंत्री मोदी का आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और भगवंत मान ने किया विरोध
पीएम मोदी को धमकी देना युवक को पड़ा भारी-पुलिस ने किया गिरफ्तार-वीडियो वायरल
रॉयल फैमिली बेगमात ने जहां एक तरफ सलमान खान का जन्मदिन मना कर उनकी लंबी उम्र की दुआ की तो वही उनकी आने वाली फिल्म कागज का भी फराना मालकि ने प्रमोशन किया और उसकी कामयाबी के लिए दुआ मांगी इसी के साथ जन्मदिन की इस पार्टी में कई और लोग भी शामिल हुए। जिसमें गायक राकेश लक्खा के साथ मरियम, परवेज, निधि कश्यप, फरजाना,आसिफ के साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे। लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को केक काटकर जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा किया तो वही सलमान खान के लिए सभी लोगों ने उनकी सेहत के साथ उनकी लंबी उम्र की दुआ की है।