-
अमेठी में प्रियंका गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेशन:
-
गरीबों में बांटे गए भाई राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबल,
-
877 गांवो में बांटने के लिए आए हैं 25 हजार कंबल को गरीबो मे गया है बाँटा
-
हर बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी ने हमेशा की तरह प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बाटे कम्बल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन कांग्रेसियों ने राहुल गांधी द्वारा भेजे गए 25 हजार कंबल को बांटकर मनाया। ये कंबल आज सैकड़ों गरीबों और ई रिक्शा चालकों में बांटे गए। इसके अतिरिक्त कांग्रेसियों ने केक भी काटा और एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई।
सुप्रीम कोर्ट-कृषि कानून पर रोक, बनी कमेटी- कृषि कानून का समर्थन करने वाले ही कमेटी में

इटावा-तीन सगी नाबालिक बहनों समेत चार लडकिया हुई गायब-पुलिस लगी ढूंढने में

प्रियंका गांधी का कहना था हमारा जन्मदिन बहुत सादगी के साथ और सेवाभाव से मनाया जाए। हम लोगों ने पांचों विधानसभा में जो एक-एक नगर हैं बड़े-बड़े उसमें केक काटकर के और जो जरूरतमंद हैं उनको कंबल वितरित किया गया। इस सेवाभाव से कि ठंडक में उनको कुछ सहायता तो मिल सके। इससे पहले आठ, नौ, दस और ग्यारह चार दिन में राहुल गांधी द्वारा 25 हजार भेजे गए कंबल हर न्याय पंचायत स्तर पर 131 न्याय पंचायत और 877 गांव हैं सबमें वितरण हो रहा है। और आज हम लोगों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नगर में कार्यक्रम रखा था।