-
लखनऊ-पुलिस कस्टडी से भाग रहे शूटर को पुलिस ने गिराया मार, दो पुलिसकर्मी हुए घायल
-
लखनऊ-पुलिस कस्टडी से रिवाल्वर छीन कर भाग रहे शूटर को पुलिस ने मार गिराया, दो पुलिसकर्मी हुए घायल
राजधानी लखनऊ विभूति खंड खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिसकर्मियों ने कस्टडी में आए शूटर गिरधारी को भागते समय मार गिराया है साथ ही इसमें 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या करने वाले गिरधारी को देर रात पुलिस खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हत्या में प्रयुक्त हुए असलहे को ढूंढ ले आई थी। जहां पर गिरधारी उर्फ डॉक्टर ने सब इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी की नाक पर वार कर घायल करते हुए उनकी रिवाल्वर छीन कर भागने की कोशिश की थी।
लखनऊ: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने किया ब्लड डोनेट

लखनऊ: मुस्लिम बच्चो ने मंदिर निर्माण में दिया चंदा, इंद्रेश कुमार बोले यही है हमारे मुल्क की तहज़ीब
जिसको देखते हुए पुलिसकर्मियों ने पहले तो उसको सिलेंडर करने की हिदायत दी। लेकिन जब उसने सब इंस्पेक्टर की छीनी हुई रिवाल्वर से पुलिसकर्मियों पर फायर किया तो उसकी गोली से एक उप निरीक्षक भी घायल हो गए। जिनके बाजू को छूते हुए गोली निकल गई शूटर के हमले में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद जवाबी फायरिंग में शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर भी पुलिस की गोली का शिकार हो गया। जिसको देखते हुए उसको लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Online आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना2021, Atmanirbhar Bharat Rojgaar Yojana

लखनऊ में भी कानपुर की तरह बिकरु कांड दोहराया गया है जिस तरीके से विकास दुबे पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनकर भागा और पुलिसकर्मियों ने उसको मार गिराया उसी तरीके से शूटर गिरधारी को भी पुलिस ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर कई सफेदपोश लोगों के संपर्क में था और कई बड़े नामों का खुलासा भी हो सकता था। लेकिन पुलिस अभिरक्षा से भागने के दौरान वह भी विकास दुबे की तरह पुलिस गोली का शिकार हो गया।