-
लखनऊ: मुख्तार अंसारी के अवैध संपत्ति पर चला योगी का हथोड़ा- तोड़ा गया अवैध निर्माण
-
लखनऊ: मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों के अवैध संपत्ति पर चला योगी का बुलडोजर-तोड़ा गया अवैध निर्माण
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित बाहुबली मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर एक बार फिर सरकार का बुलडोजर चला है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों द्वारा हजरतगंज के खादी ग्राम उद्योग के पास अवैध निर्माण किया गया था। जिसको लेकर आज सुबह सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ढाया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मुख्तार अंसारी के बेटों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सरकार द्वारा गिराया गया था। साथ ही साथ मुख्तार अंसारी समेत उनके बेटे और गुर्गों पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
यूपी:आरक्षण ने बदले समीकरण-25 वर्षों बाद मुलायम परिवार से खाली हुई सैफ़ई ब्लॉक प्रमुख सीट

आपको बताते चलें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों को अवैध संपत्ति के मामले को लेकर अभी कुछ दिन पहले हजरतगंज थाने की पुलिस ने पूछताछ करने और उनके बयान दर्ज करने के लिए कोतवाली भी बुलाया था। जहां पर मुख्तार के दोनों बेटों से पुलिस ने पूछताछ भी की है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई संपत्ति पर योगी का बुलडोजर लगातार चलता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह तड़के लखनऊ विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों समेत पुलिस बल द्वारा की गई इस कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
